Homeपाकुड़मुफ्फसिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्राउन शुगर व गांजा के साथ...
Maqsood Alam
(News Head)

मुफ्फसिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्राउन शुगर व गांजा के साथ दो गिरफ्तार

7.07 ग्राम ब्राउन शुगर व 54.73 ग्राम गांजा बरामद

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मुफ्फसिल पुलिस को नशीला पदार्थ ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इस सफलता में थाना प्रभारी गौरव कुमार की अहम भूमिका मानी जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर गांव में एक चाय दुकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना का त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दंडाधिकारी के साथ छापेमारी टीम पुष्पानगर गांव में सड़क किनारे स्थित चाय दुकान पहुंचे। तभी पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गठित छापेमारी दल के दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस ने चाय दुकानदार अंसारूल शेख एवं सादुल शेख को खदेड़कर पकड़ लिया। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि दंडाधिकारी की उपस्थिति में पकड़े गए व्यक्तियों एवं चाय दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर अंसारूल शेख के पैकेट से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 4.30 ग्राम) तथा उसके चाय दुकान से 09 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.77 ग्राम), 24 पुड़िया गांजा (वजन 50.44 ग्राम) तथा 2310 रूपए नगद बरामद हुआ। वहीं सादुल शेख के पॉकेट से 2 पुड़िया गांजा (वजन 4.29 ग्राम) बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति से पुछताछ करने पर अंसारूल शेख (उम्र करीब 50 वर्ष, पिता-स्व. कलीमुद्दीन शेख, ग्राम झिकरहाट्टी, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़) ने बताया कि बदरूल शेख (उम्र करीब 50 वर्ष, पिता-शाहजाद शेख, ग्राम झिकरहट्टी, थाना-पाकुड़ (मु.), जिला पाकुड़ के द्वारा पश्चिम बंगाल से ड्रग्स एवं गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई किया जाता है। पकड़ा गया दुसरा व्यक्ति सादुल शेख (उम्र करीब 55 वर्ष, पिता-स्व0 आबु शेख, ग्राम उदयनारायणपुर, थाना मुफसिल, जिला पाकुड़) ड्रग्स खरीदने हेतू चाय दुकान में आया था। इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 73/2026, दिनांक 08.06.2026, धारा- 20 (बी) (II) (ए), 21 (डी), 22 (डी) एनडीपीएस एक्ट 1985 दर्ज किया गया है। उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य संलिप्त एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी की जा रही है।

बरामद किए गए सामान

ब्राउन शुगर 21 पुड़िया ( वजन 7.07 ग्राम), गांजा 26 पुड़िया (वजन 54.73 ग्राम) तथा नगद 2310 रूपए।

एसआईटी व छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

एसआईटी में कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, थाना प्रभारी, पाकुड़ (मु.), पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रदेव सिंह, मुफ्फसिल थाना, सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल, मुफ्फसिल थाना एवं मुफ्फसिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments