Homeपाकुड़हेमंत सोरेन से मिले सांसद विजय हांसदा, दी जीत की बधाई
Maqsood Alam
(News Head)

हेमंत सोरेन से मिले सांसद विजय हांसदा, दी जीत की बधाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रचंड जीत और बहुमत हासिल करने पर बधाई दी। सांसद विजय हांसदा ने हेमंत सोरेन को गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान चुनाव परिणाम और झारखंड की राजनीति पर चर्चा हुई। झारखंड में सरकार गठन को लेकर भी चर्चा किया गया। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सांसद विजय हांसदा के चेहरे पर मुस्कान खिली थी। यह मुस्कान इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी जीत को साफ दर्शा रहा था।

इधर सांसद विजय हांसदा ने दूरभाष पर बताया कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और हमारे नेता हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान उनसे झारखंड की राजनीति और चुनाव में प्रचंड जीत पर चर्चा हुई। झारखंड के विकास के मुद्दों पर भी चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरी बार हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। निश्चित रूप से झारखंड में विकास को गति मिलेगी। झारखंड की जनता ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है, उसी उम्मीद के मुताबिक झारखंड में काम होगा। झारखंड वासियों के सपनों का झारखंड बनाने में सरकार दिन-रात काम करेगी। पिछले कार्यकाल में जो भी काम अधूरे रह गए, उन्हें पूरे किए जाएंगे। झारखंड के विकास के लिए आगे चलकर और भी काफी काम होंगे। इस दौरान बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, राजमहल विधायक एमटी राजा, जिला संगठन प्रभारी अजिजुल इस्लाम मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments