विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। नव पदस्थापित डीसी मेघा भारद्वाज ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डीसी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। डीसी मेघा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जिले के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर सार्थक विमर्श हुआ। डीसी ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। डीसी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति देगा तथा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतू सतत प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


