विज्ञापन

CRIME REPORTER
पाकुड़-जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर जिले की कानून- व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।इस अवसर पर पत्रकारों से एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास बहाल करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने,संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा,ताकि लोग बिना किसी भय के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। इसके साथ ही साइबर क्राइम,सट्टेबाजी,अवैध खनन एवं नशा कारोबार पर भी विशेष अभियान चलाने की बात कही गई।नवनियुक्त एसपी ने भरोसा दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन



