Homeपाकुड़हर्षोल्लास से मनाया गया ओलंपिक दिवस
Maqsood Alam
(News Head)

हर्षोल्लास से मनाया गया ओलंपिक दिवस

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक कॉलोनी स्टेडियम में समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें डीसी मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस खास अवसर पर विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उपायुक्त मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति के लिए शपथ भी दिलाया। उन्होंने ओलंपिक संघ से जुड़े पदाधिकारी और खिलाड़ियों को बधाई दी। डीसी मनीष कुमार ने कहा कि ओलंपिक से बड़ा दुनिया में कोई इवेंट नहीं है। विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें सीख दी एवं धैर्य एवं अनुशासन के साथ खेल के प्रति समर्पित होकर मंजिल की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सचिव रणवीर सिंह, सुजीत विद्यार्थी, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments