Homeपाकुड़विधायक के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष और विधायक के सहायक ने किया...
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष और विधायक के सहायक ने किया निरीक्षण

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-विधायक निसात आलम के निर्देश पर बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में संयुक्त रूप से विधायक निसात आलम के सहायक गजनफर इमाम उर्फ छोटू, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक,एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पावर सब स्टेशन का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए, क्योंकि गर्मी का मौसम नजदीक है।उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. और अति शीघ्र सब स्टेशन को चालू किया जाए।
उन्होंने कहा कि पावर सब स्टेशन के चालू हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में सुधार होगा,जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और गांव वासियों को बिजली से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा.कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments