कृषि उद्यमी पर तेरह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

0
52

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों का कृषि उद्यमी पर तेरह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन आरसेटी निदेशक कृष्णा दास, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक शुभम कुमार सिंह, आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार वर्धन, बीपीओ मोहन साहा और संकाय वापी दास ने संयुक्त रुप से किया।आरसेटी निदेशक कृष्णा दास ने सभी दीदियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं शुभम कुमार सिंह ने दीदियों को संबोधित करते हुए वेज कार्ट के महत्व को बताया। उन्होंने दीदियों को आय में वृद्धि के कई उपाय बताते हुए हौंसला बढ़ाया। उन्होंने स्वरोजगार के साथ ही जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया। अमित कुमार वर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। वेज कार्ट का उपयोग कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। जिले के युवा और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। दीदियों को सब्जी खेती के साथ ही विपणन, उद्यमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मोहन साहा ने सभी दीदियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा, प्रशिक्षक अरविंद आरोही मौजूद थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here