Homeपाकुड़शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन
Maqsood Alam
(News Head)

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन विजयादशमी पर रेलवे मैदान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। हिसाबी राय के नेतृत्व में जजमान अनिकेत गोस्वामी से पुरोहित सजल चक्रवर्ती, सुकांतो सहाना एवं तापस तिवारी ने विधि विधान से शस्त्र पूजन कराया। इस दौरान जय माता दी, जय भवानी, भारत माता की जय और जय श्री राम के जय घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। शस्त्र पूजन में शामिल बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष संपा साह, पूजा समिति के सचिव संतोष कुमार ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, दुर्गा मरांडी एवं राणा शुक्ला ने शस्त्र पूजन की मान्यता और परंपराओं के बारे में बताया। शस्त्र पूजन को लेकर कहा कि मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर के वध के बाद माता रानी और अन्य देवताओं में दस दिनों तक चली महायुद्ध में जिन शस्त्रों का इस्तेमाल हुआ था, उनकी पूजा अर्चना की गई थी। इसी मान्यता को परंपरागत तरीके से निभाया जाता रहा है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पिंकी मंडल, शाबरी पाल, पार्वती देवी, ईशानी गोस्वामी, नवनीत गोस्वामी, विवेकानंद तिवारी, राम ठाकुर, मुखिया नीपु कुमार सरदार, पूर्व वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, राजेश डोकानिया, सुशील साहा, मुरारी मंडल, विजय कुमार राय, लालटू भौमिक, प्रवीण मंडल, संजय राय, मुन्ना रविदास, तन्मय पोद्दार, अजित मंडल, दिनेश लालवानी, मनीष सिंह, ओम प्रकाश नाथ, रंजीत राम, बहादुर निर्भय सिंह, अक्षय मंडल, अमित साहा, सत्यम भगत, विष्णु भंडारी, कालू कर्मकार, अमन सिंह राठौड़, श्याम ठाकुर, पुरुषोत्तम राय, सूरज हाजरा, प्रियोजित सिंह, प्रितिश राउत, भुटू कुनाई, अंकित शर्मा, रतुल दे, जितेश रजक, अजय राय, संजय मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments