Homeपाकुड़एकतरफा प्यार में पाकुड़ के युवक की बंगाल के जंगीपुर विधायक जाकिर...
Maqsood Alam
(News Head)

एकतरफा प्यार में पाकुड़ के युवक की बंगाल के जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन को धमकी, गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल क़ासिम @समाचार चक्र

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाल सीमा से सटा इस्लामपुर गांव के एक युवक को पूर्व मंत्री सह जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन को धमकी देने के आरोप में बंगाल की सूती थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात को आहसानुज्जामान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अगले दिन सोमवार को जंगीपुर महाकुमा अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक आहसानुज्जामान पीछले करीब दो साल से पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रह चुके जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन के मोबाइल पर मैसेज करता था। इधर हाल ही में विधायक जाकिर हुसैन के मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी गई। लोगों में चर्चा है कि विधायक जाकिर हुसैन को बम से हमला कर जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद विधायक जाकिर हुसैन ने सूती थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकुड़ के इस्लामपुर गांव पहुंचकर युवक आहसानुज्जामान को हिरासत में ले लिया। इधर गिरफ्तार युवक आहसानुज्जामान का कहना है कि उसे पूर्व मंत्री सह जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन की पुत्री से प्यार है। पिछले दो साल से मोबाइल पर मैसेज करता था। लेकिन पूर्व मंत्री का कोई रिप्लाई नहीं मिलता था। इसलिए मोबाइल पर गाली-गलौज कर दिया। हालांकि गिरफ्तार युवक ने जान मारने की धमकी देने के आरोपों को सिरे से नकार दिया। इधर पिता मो. इम्दादुल हक का कहना है कि उनका बेटा आहसानुज्जामान मानसिक रूप से अस्वास्थ्य है। वह बीटेक का छात्र रहा है और राजस्थान में रहकर पढ़ाई करता था। किसी तरह का गलत संगत भी नहीं है। पूर्व मंत्री को धमकी मामले को लेकर राजनीति से जुड़े होने के सवालों पर पिता मो. इम्दादुल हक का कहना है कि बेटा कोई राजनीतिक पार्टी से जुड़ा नहीं है। किसी दुकान में बैठकर अड्डा देना या गलत लोगों से उठना बैठना भी बिल्कुल नहीं है। इधर पूर्व मंत्री सह जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन जैसे शख्सियत को धमकी देने का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments