Homeपाकुड़पीडीजे ने वृद्धाश्रम का दौरा कर सुविधाओं का लिया जायजा
Maqsood Alam
(News Head)

पीडीजे ने वृद्धाश्रम का दौरा कर सुविधाओं का लिया जायजा

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया गया। यह दौरा झालसा रांची के निर्देश अनुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी वृद्ध को परिवार का अभाव महसूस नहीं हो। इसके लिए सभी का हाल चाल जाना एवं मिठाई के पैकेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में व्यवस्था की जानकारी भी ली गई। यह भी कहा कि वृद्धों के हेल्थ चेकअप को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। वहीं संबंधित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को वृद्धों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर डालसा के प्रभारी सचिव विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख एवं संजीव कुमार मंडल, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंद्र शेखर घोष, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत सहित वृद्धाश्रम के कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments