Homeपाकुड़पीजी सेमेस्टर- टू की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, एसएफआई ने परीक्षा...
Maqsood Alam
(News Head)

पीजी सेमेस्टर- टू की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक को लिखा पत्र, एसएससी सीजीएल व जेटेट टकराव का दिया हवाला

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका के स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर- टू के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) झारखंड राज्य कमेटी ने परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ाने (रीशेड्यूल करने) की मांग की है। इस संबंध में संगठन के राज्य संयोजक दानिश द्वारा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं से टकराव

विज्ञापन

dronakids

एसएफआई का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा बिना किसी पूर्व निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के अचानक घोषित की गई पीजी सेमेस्टर- टू की तिथियां, एसएससी, सीजीएल और राज्य स्तरीय जेटेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के साथ टकरा रही हैं।

ग्यारह साल बाद जेटेट परीक्षा

संगठन ने रेखांकित किया है कि झारखंड में जेटेट परीक्षा लगभग 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है, जिसे छात्र किसी भी स्थिति में गंवाना नहीं चाहते। एक दिन पीजी की परीक्षा और अगले दिन दूसरे शहरों में एसएससी सीजीएल या जेटेट का एग्जाम सेंटर होने के कारण छात्रों के लिए यात्रा करना और बिना मानसिक तनाव के परीक्षा देना बेहद कठिन हो गया है।

एसएफआई की मांग

छात्रों के भविष्य और करियर को प्राथमिकता देते हुए एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विनम्र आग्रह किया है कि पीजी सेमेस्टर- टू की परीक्षाओं को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाए, ताकि विद्यार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के सभी परीक्षाओं में शामिल हो सकें। एसएफआई को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मुद्दे पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments