Homeपाकुड़पुलिस लाइन में 30 नवंबर व 1 दिसंबर को चौकीदार नियुक्ति को...
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस लाइन में 30 नवंबर व 1 दिसंबर को चौकीदार नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा आयोजन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में चौकीदार के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रशासन के द्वारा बचे हुए शेष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आगामी 30 नवंबर को पुलिस लाईन पाकुड़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसको लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।उपायुक्त मनीष कुमार ने चौकीदार के पद पर नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। वहीं सुबह पांच बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए डीसी ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगा। आयोजन स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं रहेगी। दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी जायेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक सेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौकीदार भर्ती दौड़ की तैयारी को लेकर पुलिस लाईन मैदान का किया स्थल निरीक्षण। जिले में चौकीदार की बहाली से होने वाले दौड़ की तैयारी को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा पुलिस लाईन मैदान का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने चौकीदार की बहाली से संबंधित होने वाले दौड़ की सारी तैयारी सुदृढ़ करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसकी तैयारी सुनिश्चित कर लेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डीएन आजाद, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments