Homeपाकुड़रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम के मुख्य समारोह स्थल का होगा सौंदर्यीकरण
Maqsood Alam
(News Head)

रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम के मुख्य समारोह स्थल का होगा सौंदर्यीकरण

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बाजार समिति, पुराना डीसी मोड़, बस स्टैंड मोड़, रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम का निरीक्षण किया। बाजार समिति निरीक्षण के दौरान कहा कि बाजार समिति के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बस स्टैंड मोड़, पुराना डीसी मोड़ के पास जाम की समस्या है, जिसके निराकरण को लेकर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम के मुख्य समारोह स्थल का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments