Homeपाकुड़पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी का किया पर्दाफाश
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी का किया पर्दाफाश

छापेमारी में पकड़े गए कोयला लोड एक ट्रैक्टर और एक व्यक्ति

समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल परियोजना अंतर्गत स्थित गांव तालझारी में लगातार अवैध कोयला खनन और परिवहन के खेल पर अंकुश लगा। पुलिस ने तालझारी में गत गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी की । कोयला लोड ट्रॉली लगी एक ट्रैक्टर सहित तालझारी गांव निवासी किश्टू टुडू को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। जानकारी मिली कि इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि तालझारी गांव में अवैध कोयले का खनन और तश्करी लंबे समय से जारी है। रोजाना यहां से आठ – दस ट्रैक्टर कोयला समीपवर्ती गोड्डा , रामगढ़ आदि भेजा जाता रहा है। इस गैरकानूनी कार्य में जमीन, शिबू, सुफल , ईश्वर आदि व्यक्तियों का गिरोह सक्रिय रहा है। चोरी के कोयले की खरीददारी में बंका मोड़ के मीठू और रामगढ़ के साह शामिल बताए गए हैं। हालांकि पुलिस कस्टडी में लिए गए व्यक्ति से इस मामले में जरूरी पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments