Homeपाकुड़नीट की परीक्षा में 685 रैंक लाकर प्रियांशु भारती ने जिले का...
Maqsood Alam
(News Head)

नीट की परीक्षा में 685 रैंक लाकर प्रियांशु भारती ने जिले का नाम किया रोशन 

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– पाकुड़ अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक जय प्रकाश आज़ाद की पुत्री प्रियांशु भारती ने देश स्तरीय आयोजित नीट (एमबीबीएस) की परीक्षा में 685 रैंक लाकर पूरे समाज ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है.प्रियांशु अपनी कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल की है.उन्होंने इस सफलता के लिए अपने शिक्षक,माता और पिता को इसका श्रेय दी है.साथ ही कही है कि वे डॉक्टर बनकर निःशुल्क और गरीब मरीजों की सेवा करेंगे.श्रेया कहती है की मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल किया जा सकता है.वे कहती है पाकुड़ जिला शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी पिछड़ा है.इस लिए डॉक्टर बनकर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र लिट्टीपाड़ा, अमडापाड़ा और हिरणपुर के आदिवासी बहुल क्षेत्र में जाकर निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाउंगी.ताकि कोई भी गरीब बिना इलाज के मौत के गाल में न समाए. उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और छात्राओं को मेहनत करने की अपील की है.उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश आज़ाद अनुमंडल कार्यालय पाकुड़ में प्रधान लिपिक है. जबकि उनकी पत्नी इंदु कुमारी गृहनी है.प्रियांशु घर कि बड़ी बेटी है. प्रियांशु ने इसी वर्ष इंटर साइंस कि परीक्षा में जिले से टॉप रैंक हासिल कि थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments