Homeपाकुड़महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा के सफल संचालन हेतु टीम गठन की...
Maqsood Alam
(News Head)

महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा के सफल संचालन हेतु टीम गठन की प्रक्रिया संपन्न

पाकुड़। बीते कल शिव शीतला मंदिर में महारुद्र यज्ञ सह भागवत कथा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। कथा एवं यज्ञ के सफल संचालन हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से प्रतीक ठाकुर को अध्यक्ष, चंदन प्रकाश को सचिव एवं प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया।

साथ ही संतोष कुमार उर्फ़ रिंकू एवं अजय कुमार को उपाध्यक्ष, सह सचिव के रूप में नीरज मिश्रा को मनोनित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में मेला प्रभारी के रूप में सुनील सिंह एवं सुमित मल्लिक को मुख्य रूप से जिम्मेदारी दी गई। वहीं पुरोहित एवं संस्था के भोजन प्रमुख के रूप में कमल गोयल को प्रस्तावित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में भूतपूर्व सैनिक कुंदन ठाकुर, व्यवसाई कृष्ण मुरारी केडिया, अनु भगत, उज्जवल भगत एवं अन्य शामिल थे तथा मुख्य संरक्षक के रूप में मिथिलेश ठाकुर को नामित किया गया।

बताते चले की यह कार्यक्रम 21 अप्रैल से प्रस्तावित है एवं 29 अप्रैल को विराम के पश्चात 30 अप्रैल को भंडारा की व्यवस्था की जाएगी। कथावाचक एवं यज्ञाचार्य के रूप में अभयानंद अभिषेक शास्त्री जी महाराज तथा काशी के विद्वान पंडित शामिल होंगे साथ ही मेले का वृहद आयोजन किए जाने की बात कही गई। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम माल पहाड़ी रोड स्थित टाटा मोटर्स के सामने की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments