Homeपाकुड़पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार,जेजेए की गोड्डा जिला कमेटी गठित
Maqsood Alam
(News Head)

पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार,जेजेए की गोड्डा जिला कमेटी गठित

समाचार चक्र संवाददाता
गोड्डा। पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गोड्डा शहर के कारगिल चौक स्थित मीडिया सेंटर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोड्डा जिला अध्यक्ष एवं प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ नीरभ किशोर ने की। बैठक में पर्यवेक्षक सह गोड्डा प्रभारी मकसूद आलम विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के दौरान संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की गोड्डा जिला कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी में नीरभ किशोर को जिला अध्यक्ष, मनोज कुमार कुशवाहा को सचिव बनाया गया। वहीं नरेंद्र कुमार महतो, एकरारुल हसन आलम एवं मनीष कुमार झा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अविनाश कुमार एवं अनन्त झा को संयुक्त सचिव, अविनाश सिंह को कोषाध्यक्ष, इंतेखाब आलम को मीडिया प्रभारी तथा गंगा कुमार दास को कार्यालय प्रभारी बनाया गया।

जिले से प्रखंड तक चलेगा सदस्यता अभियान

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिले के अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत मंच के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता, सहयोग और समन्वय को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments