Homeपाकुड़जिले वासियों को रनवीर सिंह ने किया गौरांवित,निर्विरोध चुने गए झारखंड ओलंपिक...
Maqsood Alam
(News Head)

जिले वासियों को रनवीर सिंह ने किया गौरांवित,निर्विरोध चुने गए झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सफलता अंत नहीं होती और असफलता घातक नहीं होता। सफलता मिले या असफलता, जीवन में आगे बढ़ते रहने की हिम्मत ही मायने रखती है। यह जीवन की सच्चाई है और इसी सच्चाई के रास्ते को अपनाते हुए पाकुड़ के खेल प्रेमी ऊर्जावान युवा रणवीर सिंह ने अपने जीवन में एक और सफलता हासिल किया है। पिछले करीब 15 साल से खेल के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और खेल को बढ़ावा देने में तन मन से काम करने वाले रणवीर सिंह झारखंड ओलंपिक संघ के निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए हैं। रणवीर सिंह ने शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाओं को पहचाना और राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि आज रणवीर सिंह खेल के क्षेत्र में पाकुड़ जिले वासियों को राज्य स्तर पर गौरांवित किया हैं। दरअसल रविवार को रांची के आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित आमसभा एवं चुनाव में रणवीर सिंह को झारखंड ओलंपिक संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है। इस संबंध में रणवीर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि इसका कार्यकाल साल 2025 से साल 2029 तक रहेगा। इस चुनाव में राज्य खेल संघो के अध्यक्ष, सचिव और जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक कुलदीप वाट्स तथा रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार झा की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। इसी चुनाव में मुझे झारखंड ओलंपिक संघ का निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया। जिसकी औपचारिक घोषणा आज की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कई खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव पद पर काबिज हूं। पिछले 15 वर्ष से जिला और राज्य में खेल को बढ़ावा देने में अपनी जिम्मेवारी निभा रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह वर्तमान में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं झारखंड साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि चुनाव में झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में आरके आनंद और महासचिव के रूप में डॉक्टर मधुकांत पाठक, वरीय उपाध्यक्ष के रूप में भोलानाथ सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में शिवेंद्र नाथ दुबे को चुना गया। उन्होंने कहा कि झारखंड खेलों के लिए यह एक अच्छा संदेश माना जा रहा है। झारखंड ओलंपिक संघ में गुटबाजी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर एक साथ राज्य में खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास करने को तैयार हैं। रणवीर सिंह ने संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह झारखंड साइकलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा उर्फ बुल्टी का तहे दिल से आभार जताया है। इसके अलावा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, वालीबाल संघ के सचिव हिसाबी राय, सुजीत विद्यार्थी, पंकज अग्रवाल, राजकुमार मेहता, जितेंद्र महतो, चंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रोन्नति रानी दास, अनिता कुमारी, सतविंदर कौर, शिव शंकर यादव, नारायण चंद्र रॉय, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह सहित तमाम खेल संघ और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments