Homeपाकुड़मवि झिकरहटी में प्रबंध समिति का पुनर्गठन,निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बशीरुद्दीन
Maqsood Alam
(News Head)

मवि झिकरहटी में प्रबंध समिति का पुनर्गठन,निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बशीरुद्दीन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय झिकरहटी में सोमवार को प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुनर्गठन को लेकर आयोजित ग्राम सभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आयोजित ग्राम सभा में शामिल ग्रामीणों ने नियम मुताबिक समिति का सर्वसम्मति से गठन कर लिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर बशीरुद्दीन शेख निर्विरोध चुने गए। जबकि रूमा बीवी संयोजिका तथा जोशनारा बेबी उपाध्यक्ष चुनी गई। आयोजित ग्राम सभा में मुख्य रूप से झिकरहटी पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया फिरोज अली शामिल हुए। प्रबंध समिति के पुनर्गठन के पश्चात समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजिका सहित सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रबंध समिति में शामिल सभी सदस्यों को रंग लगाकर खुशियां मनाई गई। पूर्व मुखिया फिरोज अली ने कहा कि प्रबंध समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजिका सहित सभी सदस्यों को छात्रों के हित में अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का अनुरोध किया गया है। निश्चित रूप से समिति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। एमडीएम योजना और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ छात्रों को दिलाने का काम करेंगे। नियमित रूप से स्कूल का संचालन, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी को भी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments