Homeपाकुड़रालोजपा और लोजपा दोनों एनडीए का घटक दल, पर पार्टी अलग-अलग- रंजीत
Maqsood Alam
(News Head)

रालोजपा और लोजपा दोनों एनडीए का घटक दल, पर पार्टी अलग-अलग- रंजीत

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

पाकुड़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) दोनों ही एनडीए का घटक दल है। लेकिन ये दोनों पार्टी एक नहीं है, बल्कि अलग-अलग पार्टी है। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी है और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के सुपुत्र चिराग पासवान जी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज जी है और लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान जी हैं। लेकिन मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि लोक जनशक्ति पार्टी का जो पाकुड़ जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं, उनसे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से कोई मतलब नहीं है। यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी दोनों अलग-अलग पार्टियां है। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने हालांकि कहा कि लोजपा के जिला अध्यक्ष का चयन प्रभाव और पैरवी से किया गया है। पार्टी की कोई मीटिंग नहीं हुई है। अनुशासन को ताक पर रखकर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इधर इस संबंध में लोजपा जिलाध्यक्ष से संपर्क नहीं होने पर उनका पक्ष नहीं रखा जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments