Homeपाकुड़साइकिल रेस में बालक में समीर अंसारी व बालिका में सुहागिनी हांसदा...
Maqsood Alam
(News Head)

साइकिल रेस में बालक में समीर अंसारी व बालिका में सुहागिनी हांसदा ने मारी बाजी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ एवं जिला खेलकूद विभाग पाकुड़ की ओर से साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन बैंक कॉलोनी स्टेडियम में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में समीर अंसारी प्रथम, अनिल कुमार भगत द्वितीय एवं प्रभु मरांडी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुहागिनी हांसदा प्रथम, लक्ष्मी भगत द्वितीय, पंचमी घोष तृतीय स्थान पर रही। साइकिल रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला साइकलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागी के बीच ट्रॉफी एवं खेल किट का वितरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वास्थ निरोग रहता है। साथ ही साथ इसका सीधा लाभ वातावरण पर भी पड़ता है। जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति एवं साइकिल के विशेषताओं को भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा स्वास्थ्य को दुरूस्त बनाने के लिए दैनिक जीवन में साईकिल के उपयोग को बढ़ावा देना काफी लाभदायक होता है। मौके पर खेल समन्वयक विवेक रजक, खेलो इंडिया प्रशिक्षक अक्षय बाउड़ी, साइकिलिंग प्रशिक्षिका प्रोन्नति रानी दास,संबंधित सभी खेल प्रशिक्षक श्यामल सोरेन, जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल , नारायण चंद्र रॉय, प्रोन्नति रानी दास, अंकिता राय, संजू भगत, मनीष कुमार एवं बच्चों के अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments