Homeपाकुड़इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए चुने गए पाकुड़ के सेंटू कुमार यादव,...
Maqsood Alam
(News Head)

इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए चुने गए पाकुड़ के सेंटू कुमार यादव, रांची के जेएससीए स्टेडियम में होंगे मुकाबले

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। पाकुड़ का होनहार युवा क्रिकेटर सेंटू कुमार यादव बल्ले से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाल मचाने को तैयार है। वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। सेंटू कुमार यादव ने कामयाबी के रास्ते एक और बड़ी छलांग लगाई है। दरअसल 19 वर्षीय युवा क्रिकेटर सेंटू कुमार यादव का चयन जेएससीए सीनियर इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह टूर्नामेंट रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए चार टीम बनाए गए हैं। जिन्हें ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। ऑल-राउंडर सिंटू कुमार यादव को 17 खिलाड़ियों की टीम डी में शामिल किया गया हैं। इस टीम का नेतृत्व रांची के शिखर मोहन बतौर कप्तान के रूप में करेंगे‌। इधर पाकुड़ का युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव जेएससीए स्टेडियम में धमाल मचाने को तैयार है और जमकर पसीना बहा रहे हैं।बता दें कि सिंटू कुमार यादव अंडर-19 में झारखंड स्टेट टीम से जलवा दिखा चुके हैं। ऑल राउंड प्रदर्शन से हमेशा चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल रहा है। इधर सिंटू कुमार यादव के पाकुड़ कोच गणपत सिंह ने बताया कि जेएससीए सीनियर इंटर जोनल टूर्नामेंट 2024-25 के लिए सिंटू कुमार यादव का चयन हुआ है। इस टीम में रांची, खूंटी, बोकारो, सिमडेगा, कोडरमा, देवघर, गिरीडीह, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा और पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पाकुड़ से सिंटू कुमार यादव को टीम में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अंडर- 23 झारखंड स्टेट टीम के लिए चयन किया जाएगा। यहां से रणजी ट्रॉफी के लिए भी चयन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सेंटू कुमार यादव इस वक्त आत्मविश्वास से लवरेज है और काफी मेहनत भी कर रहे हैं। पाकुड़ वासियों का आशीर्वाद सिंटू कुमार के साथ हैं। मुझे पूरी उम्मीद है सेंटू कुमार यादव पाकुड़ जिला और झारखंड प्रदेश का नाम क्रिकेट की दुनिया में पूरे विश्व में रोशन करेगा। कोच गणपत सिंह ने बताया कि सेंटू कुमार यादव मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनकी गेंदबाजी भी कमाल का है। जिला से लेकर स्टेट लेवल के प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन से अलग छाप छोड़ी है। पाकुड़ वासियों को सेंटू कुमार यादव से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि सिंटू कुमार यादव शहर से सटा गोकुलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप घोष पाड़ा का रहने वाला है। पिता सुनील कुमार यादव पेशे से लकड़ी मिस्त्री है। पिता का सपना है कि सेंटू कुमार यादव देश के लिए खेले और पाकुड़ जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें। इधर सेंटू कुमार यादव की इस उपलब्धि से पाकुड़ जिला प्रतिनिधि विरेंद्र पाठक, पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रणय तिवारी एवं रानू सिंह सहित दर्जनों खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments