Homeपाकुड़एसडीपीओ व नप अध्यक्ष ने किया रथ मेला का उद्घाटन
Maqsood Alam
(News Head)

एसडीपीओ व नप अध्यक्ष ने किया रथ मेला का उद्घाटन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आयोजित रथ मेले का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। एसडीपीओ कुमार गौरव एवं नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों, झूलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। भगवान जगन्नाथ के जयघोष और श्रद्धा के माहौल के बीच पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। लोगों ने मेले में लगी दुकानों और मनोरंजन के साधनों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि मेले में लगने वाली सभी दुकानों के संचालकों एवं स्टाफ का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का विवरण उपलब्ध रखना आवश्यक होगा। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि मेले की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments