Homeपाकुड़ियाएसडीपीओ ने थाना का किया निरीक्षण
Maqsood Alam
(News Head)

एसडीपीओ ने थाना का किया निरीक्षण

पाकुड़िया। नव पदस्थापित महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने रविवार को पाकुड़िया थाना का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से अवगत हुए। एसडीपीओ ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अभिषेक कु राय को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही थाने में दर्ज कांडो से संबंधित विभिन्न पंजियो का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थाना प्रभारी अभिषेक राय से आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित मतदान केंद्रों की जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की जानकारी ली।

एसडीपीओ ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से कांडों की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments