Homeपाकुड़एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ियों का चयन
Maqsood Alam
(News Head)

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ियों का चयन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर, सब जूनियर एथलेटिक्स अंडर- 14, अंडर- 16, अंडर- 18, अंडर- 20 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग डेढ़ सौ की संख्या में बालक बालिकाओं ने भाग लिया। वहीं चयन ट्रायल के उपरांत लगभग 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर- 14 बालक वर्ग में बनाड़ हांसदा, जमाल शेख, हसीबुल शेख, अंडर- 14 बालिका वर्ग में निशा कुमारी, सुशांति मरांडी, सोनाली मुर्मू, अंडर- 16 बालक वर्ग में प्रमोद पहाड़िया, अभिनव आर्य, विष्णु रजवार, बालिका वर्ग में सरस्वती मुर्मू, प्रिया कुमारी, संगीता मरांडी, बिट्टी हेंब्रम, पुष्पा हांसदा, प्यारी कुमारी, अंडर- 18 बालक वर्ग में राजेश कुमार साह, बालिका वर्ग में संजुता मरांडी, अंडर- 20 बालक वर्ग में सिलबानोस ज्वेल सोरेन, विमल टुडू, अनुज कुमार ओझा, मनीष पंडित, रवि मुर्मू, बालिका वर्ग में फूल कुमारी मढ़ैया का चयन किया गया। वहीं चयनित सभी खिलाड़ी आगामी 20 से 22 मार्च तक देवघर जिला के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कुमैठा स्टेडियम में आयोजित होने वाली 17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी शामिल थे। उक्त ट्रायल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल, मृणाल चौरसिया, नारायण चंद्र रॉय, प्रशिक्षक राजेश कोल, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक अक्षय बावरी, फुटबॉल प्रशिक्षक सयमोल सोरेन, अज्जू मंडल, रोहित कुमार, शाहरुख शेख आदि की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments