Homeपाकुड़पाकुड़ स्टेशन में बनेगा सेल्फी प्वाइंट और लगेगा एटीएम
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ स्टेशन में बनेगा सेल्फी प्वाइंट और लगेगा एटीएम

रेलवे के वरीय अधिकारीयों ने स्टेशन का किया निरीक्षण

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-जिले के उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार के पहल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा राहुल रंजन के निर्देश पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में सेल्फी प्वाइंट एवं आमजनों के सुविधा को लेकर एटीएम का अधिष्ठापन किया जायेगा.इसे लेकर वरीय अधिकारीयों ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्टेशन प्रबंधक,पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे पाकुड़ राजू कुमार,कनिय दूरभाष अभियंता संजय कुमार ओझा,नगर परिषद के कनिय अभियंता संजीत मालतो,साहिद सिद्दीकी, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव सुशील साहा एवं अनिकेत गोस्वामी मौजूद थे।जिला प्रशासन की ओर से नगर सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से नगर को सजाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है,उसी क्रम में पाकुड़ रेलवे स्टेशन भी सुंदर एवं स्वच्छ दिखे इसे लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने पहल किया है।जिसका असर भी अब दिखने लगा है।अपराह्न में जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद के कनीय अभियंता तथा रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया तथा संयुक्त जांच प्रतिवेदन बनाकर रेलवे के वरिय पदाधिकारी को समर्पित किया गया है।जांचोपरांत स्टेशन प्रबंधक,पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,पूर्व रेलवे हावड़ा के पत्र के आलोक में सेल्फी प्वाइंट तथा एटीएम कक्ष निर्माण हेतु संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया गया।जिसका संयुक्त जांच प्रतिवेदन बनाकर संबंधित रेल पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments