Homeपाकुड़भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों व अफसरों को बांधी...
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों व अफसरों को बांधी राखी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भारतीय जानता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सबरी पाल के नेतृत्व में नगर थाना में पुलिस अधिकारीयों को राखी बांधकर और तिलक लगाकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सबरी पाल ने बताया की अपने परिवार से दूर रहकर भी आम लोगों की सुरक्षा और सेवा में रहते है। इन्हे भी राखी बंधवाने की इच्छा होती है। लेकिन अपने कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर बहना के पास जा नहीं पाते है। इसलिए इस बार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा पुलिस ऑफिसर्स और पुलिस के जवानों के साथ राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते के बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों के प्रति प्रेम और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं। राखी सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। महिला भाजपा मोर्चा की बहनों ने नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार को कलई पर राखी बांधी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments