Homeपाकुड़70 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफतार
Maqsood Alam
(News Head)

70 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफतार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना की पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कुचबिहार का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक शमशेरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष ने बताया कि कुचबिहार के रहने वाले अशोक दास नामक व्यक्ति को 70 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार की रात चस्कापुर मोड़ के पास 12वीं जातीय सड़क पर गिरफ्तार किया गया है। वह कुचबिहार से गांजा लाकर किसी दूसरे को सप्लाई करने वाला था। इसके लिए वह चस्कापुर मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष ने बताया कि जंगीपुर की अदालत में पेशी के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड पर लेकर पुछताछ किया जाएगा। ताकि इस मामले में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, उन लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments