Homeपाकुड़एसपी ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, बदले नौ थाना व ओपी...
Maqsood Alam
(News Head)

एसपी ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, बदले नौ थाना व ओपी प्रभारी

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने थाना और ओपी प्रभारी के रूप नए चेहरों पर भरोसा जताया है। पुलिस अधीक्षक ने नौ थाना और ओपी प्रभारी को बदलकर नए चेहरों को मौका दिया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित सात पुलिस अवर निरीक्षक को थाना व ओपी प्रभारी बनाया गया है।

इनमें पुअनि संजीव कुमार झा, पुअनि नवीन कुमार, पुअनि सनी सुप्रभात, पुअनि अमित कुमार सिंह, पुअनि रंजन कुमार सिंह, पुअनि सुखदेव कुमार साह एवं पुअनि विवेक कुमार शामिल है। पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा को मुफस्सिल थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार को हिरणपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सनी सुप्रभात को महेशपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह को पाकुड़िया थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार सिंह को लिट्टीपाड़ा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सुखदेव कुमार साह को मालपहाड़ी ओपी एवं पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार को रद्दीपुर ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं मालपहाड़ी ओपी में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धनुषधारी रवि को एससी एसटी थाना प्रभारी बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में पद स्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सर्वदेव राय को सिमलोंग ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को अभिलंब अपने-अपने नव प्रतिस्थापित थाना तथा ओपी में योगदान करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments