Homeपाकुड़डब्लूबीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले यतीम सोहेल को एसपी...
Maqsood Alam
(News Head)

डब्लूबीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले यतीम सोहेल को एसपी ने किया सम्मानित

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद के जंगीपुर जिला पुलिस अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जंगीपुर जिला पुलिस के एसपी अमित कुमार सॉ ने किया। आयोजित समारोह में इस साल डब्लूएससीएस की ए ग्रुप की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले जंगीपुर के सूति थाना क्षेत्र के सोहेल अल मोमिन को सम्मानित किया गया। बता दें कि सोहेल अल मोमिन एक यतीम युवक है। मिली जानकारी के मुताबिक डब्लूएससीएस की ए ग्रुप की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सोहेल के जन्म के बाद ही मां की मौत हो गई थी। बात यहीं नहीं रुकती, मां के जाने के कुछ साल के बाद ही पिता भी चल बसे। लेकिन यतीम सोहेल अल मोमिन ने अपनी पढ़ाई जारी रखा। अपने लक्ष्य से कभी मुंह नही मोड़ा और कामयाबी हासिल करने के लिए तैयारी जारी रखा। आखिरकार सोहेल की मेहनत रंग लाई। उन्होंने इस साल डब्लूबीसीएस ए ग्रुप में कामयाबी हासिल की। उनकी कामयाबी पर जंगीपुर जिला पुलिस एसपी अमित कुमार सॉ ने सम्मानित कर पूरे जिले वासियों को गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने बताया कि अगर मौका मिलता है तो वो अपने इलाके में महकमे खाद्य अधिकारी के रूप में काम करना चाहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments