Homeपाकुड़एसपी ने हिंसा प्रभावित इलाकों में विधि-व्यवस्था का लिया जायजा
Maqsood Alam
(News Head)

एसपी ने हिंसा प्रभावित इलाकों में विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। नव पदस्थापित एसपी अमित कुमार साव ने मंगलवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। इन इलाकों में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का ठोस भरोसा भी दिया। एसपी अमित कुमार साव ने लोगों की परेशानियां और उनकी शिकायतों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। प्रशासन आपके साथ खड़ी है। अमन चैन और भाईचारा बनाकर शांति से रहे। पुलिस को विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। एसपी ने कहा कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दोषियों को उनके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी। प्रशासन हर वक्त आपके साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान, ठाकुर पाड़ा, घोषपाड़ा, जाफराबाद आदि इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी, लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान काफी संख्या में लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए थे। केंद्रीय बल और स्थानीय प्रशासन की सख्ती से धीरे-धीरे शांति लौट आई है। इन्हीं इलाकों का नव पदस्थापित एसपी अमित कुमार साव ने जायजा लिया। इस दौरान फरक्का एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान और शमशेरगंज के नए आईसी सुब्रत घोष भी मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments