Homeपाकुड़स्वीटी डॉक्टर व राधिका बनेगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर
Maqsood Alam
(News Head)

स्वीटी डॉक्टर व राधिका बनेगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर

सागर/बिष्णु@समाचार चक्र

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा के दो बच्ची ने जिला में 9वां स्थान व स्कूल टॉपर किया है। दोनों बच्ची के टॉपर होने से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार स्वीटी कुमारी, पिता अभिरत मंडल, माता वंदना देवी की पुत्री है। जो मैट्रिक में 463 अंक लाकर जिला में 9वां स्थान पर आया है। वही बच्ची स्कूल में टॉपर की है। साथ ही स्वीटी कुमारी ने बताया कि मेरे पिताजी एक पारा शिक्षक है। पढ़ाई में माता-पिता का अहम योगदान रहा है। जिस कारण हम अच्छी तरह से पढ़ाई कर सके। आगे हम नीट की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते हैं। वहीं पिता अभिरत मंडल ने बताया कि बेटी जिला के 9वें स्थान पर आई है और स्कूल में टॉप किया है।

इससे सपरिवार हम लोग खुश हैं। बेटी आगे जो भी पढ़ना चाहेगी हम लोग पढ़ाएंगे। वहीं राधिका झा, पिता नागेंद्र झा, माता नीतू झा की पुत्री है। ‌मैट्रिक में 463 अंक लाकर जिला में 9वां स्थान लाया है। साथ ही स्कूल टॉपर हुई है। राधिका झा ने बताया कि मेरे पिताजी एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। मेरे पढ़ाई में माता-पिता का अहम योगदान रहा है। हम आगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं ।वही नागेंद्र झा ने बताया की बेटी राधिका जिले के नौवें स्थान व स्कूल टॉपर हुई है।जिससे सपरिवार काफी खुश है। बेटी आगे जो भी पढ़ना चाहेगी हम लोग पढ़ाएंगे।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments