Homeपाकुड़तारानगर पुल की मरम्मती का काम शुरू, ग्रामीणों में खुशी
Maqsood Alam
(News Head)

तारानगर पुल की मरम्मती का काम शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर से होकर गुजरने वाली तोड़ाई नदी पर बनी पुल की मरम्मती का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से पुल की मरम्मती की मांग पूरा होने जा रहा है। पुल के वियरिंग कोट तथा रेलिंग की मरम्मती के साथ गार्डवाल का भी निर्माण किया जाना है। इसमें 24 लाख 56,700 रुपए खर्च किए जाएंगे। यह फंड डीएमएफटी से स्वीकृत कराया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति एवं टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपेयरिंग का काम चल पड़ा है। कार्यकारी एजेंसी विशेष प्रमंडल के देखरेख में काम शुरू हो चुका है। पुल की मरम्मती और गार्डवाल निर्माण कार्य तीन महीने में पूर्ण कराएं जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि तोड़ाई नदी पर तारानगर गांव में बनी यह पुल काफी सालों से जर्जर हालत में है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे उभर आई है। जिसमें बरसात के मौसम में पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। पुल की रेलिंग भी जर्जर हो चुकी है। पुल के नीचे नदी में कटाव की वजह से आस-पास के लोगों में डर बना रहता है। इन सारी चीजों को देखते हुए पुल के रिपेयरिंग और गार्डवाल निर्माण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की ओर से लगातार मांग किया जा रहा था कि पुल की मरम्मती होनी चाहिए। इसके साथ-साथ गार्डवाल का भी निर्माण होना चाहिए। ग्रामीणों की मांग को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव तनवीर आलम से अवगत कराया। इसके बाद तनवीर आलम ने अपने प्रयास से ग्रामीणों की मांग को पूरा किया। इधर पुल की मरम्मती का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments