Homeपाकुड़कार्यकर्ताओं को जीत की मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई
Maqsood Alam
(News Head)

कार्यकर्ताओं को जीत की मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के पाकुड़ शाखा सचिव संजय ओझा ने कहा कि ईस्टर्न रेलवे में 4,5,6 दिसंबर को संगठन की मान्यता के लिए हुए चुनाव हुआ था। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा 42% मत प्राप्त कर ईस्टर्न रेलवे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगठन ने मान्यता प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए हमारी यूनियन हमेशा संघर्षरत रहेगा। शाखा सचिव ने नलहटी से लेकर गुमानी तक के सभी रेलवे कर्मचारियों को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रति विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को तहे दिल से धन्यवाद दिया है,जिनके कड़े संघर्ष एवं परिश्रम के कारण आज ईस्टर्न रेलवे में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।यूनियन पाकुड़ शाखा के कर्मचारी के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास एवं आंदोलन करेगी, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला हक सही समय पर मिल सके। इधर जीत की खुशी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर बधाई दी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments