Homeपाकुड़आदिवासी छात्रों ने की मिनी लाइब्रेरी की मांग
Maqsood Alam
(News Head)

आदिवासी छात्रों ने की मिनी लाइब्रेरी की मांग

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने सोमवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति में पणन सचिव के पद पर नव पदस्थापित संजय कच्छप (लाइब्रेरी मैन) से आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने मुलाकात कर स्वागत किया। आदिवासी छात्रों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों की पढ़ाई और उसमें आने वाली समस्याओं पर चर्चा भी हुई।इस संबंध में छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि जिले के सभी छात्रावास में गरीब छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए मिनी पुस्तकालय उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिस पर ठोस पहल करने का आश्वासन दिया। पाकुड़ बाजार को विकास की प्रगति पर लाने की बात कही गई। मौके पर वरिष्ठ छात्र नायक जयसेन सोरेन, उप छात्र नायक जीवन बास्की, छात्र नेता कमल मुर्मू, नवीन हांसदा, संतोष मरांडी, सुरेश मुर्मू, सोनोत किस्कू, बाबूधन मुर्मू, साहेबराम मरांडी, बाबूजी सोरेन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments