Homeपाकुड़भाजपाइयों गांधीजी व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपाइयों गांधीजी व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनका वैश्विक प्रभाव आज भी एकता और करुणा की भावना को बढ़ावा देता है। देश की तरक्की के लिए भारतीयों को आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्शवादी विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमेशा वह सादगी से जिएं। रेल मंत्री रहते हुऐ जब रेल दुर्घटना हो गई तो बड़ी विनम्रता से सारी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश भगत, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, हिसाबी राय भी मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments