Homeपाकुड़बरहमपुर में सरकारी बस से 32 केजी गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

बरहमपुर में सरकारी बस से 32 केजी गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिला के बरहमपुर थाना की पुलिस को एक बार फिर से गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार की देर शाम नाका चेकिंग में थाना अंतर्गत 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर एक सरकारी एनबीएसटीसी बस संख्या डब्लूबी 63 बी 2571 की जांच के दौरान दो यात्रियों से 32 केजी गाजा बरामद हुआ है। पुलिस ने कांड संख्या 1482/2025 दर्ज करते हुए दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में से एक का नाम साजिदुल इस्लाम और दूसरे का नाम सरीफुल इस्लाम बताया गया है। दोनों मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर के निवासी हैं। इधर बरहरपुर थाना के आईसी उदय शंकर घोष ने बताया कि देर शाम बस को रोककर जांच के दौरान दोनों यात्रियों के बैग से 32 केजी गांजा मिला है। पूछताछ से पता चला है कि गांजा ओडिशा से लाकर यहां बेचने का मंसूबा था। पुलिस के अनुसार शनिवार को दोनों को एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों को 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments