Homeपाकुड़बरहमपुर में पांच पिस्तौल, 10 मैगजीन व 25 जिंदा कारतूस के साथ...
Maqsood Alam
(News Head)

बरहमपुर में पांच पिस्तौल, 10 मैगजीन व 25 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के बरहमपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई में फिर से बड़ी कामयाबी हासिल किया है। थाना क्षेत्र के फरसडांगा मोड़ के पास एक सफल नाका चेकिंग करते हुए 7.65 एमएम पांच पिस्तौल, 10 खाली मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस (गोलियां) के साथ दो अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। बरहमपुर थाना के आईसी उदय शंकर घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के तहत थाना क्षेत्र के फरसडांगा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में दो अभियुक्तों को देखा गया। दोनों से पूछताछ और दोनों का जांच करने पर ये अवैध हथियार बरामद किया गया। हथियार मिलने से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो बिहार जमालपुर से लाकर किसी को देने वाला था। पुलिस के अनुसार दोनों को गहन पूछताछ के लिए 10 दिनो के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments