Homeपाकुड़पाकुड़ सीमा से सटे बंगाल सिरसा टोला में बम विस्फोट से दो...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ सीमा से सटे बंगाल सिरसा टोला में बम विस्फोट से दो की मौत, दो घायल

मरने वालों में दोनों बंगाल के, घायलों में एक बंगाल व एक पाकुड़ के निवासी,

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार हिंसक घटनाओं के बीच शुक्रवार को झारखंड सीमा से बिल्कुल सटे मुर्शिदाबाद जिले के बहरागाछी गांव के पास बम विस्फोट से दो लोगों के मौत हो जाने की खबर मिली है। घटना में दो अन्य लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घटना में घायल होने वालों में एक पाकुड़ मुफस्सिल थाना के सिरसा टोला का निवासी भी शामिल है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों व्यक्ति बंगाल के किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर देसी बम बनाया जा रहा था। अचानक बम विस्फोट हो जाने से चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद किसी गुप्त जगह पर इलाज कराने के दौरान शाम करीब 7:00 बजे के आसपास दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्षीय रफू शेख और 35 वर्षीय जहांगीर शेख शामिल है। दोनों इलामी सिरसा टोला का निवासी था। हालांकि दोनों का निवास स्थल बंगाल सीमा पड़ेगा। दोनों कागजी रूप से पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते थे। घटना में घायल हुए 40 वर्षीय बैतूल शेख भी सिरसा टोला के निवासी है और कागजी रूप से ये भी पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। वहीं एक अन्य घायल 45 वर्षीय सरफुल शेख पाकुड़ के इलामी सिरसा का रहने वाला है। घटना के बाद शमशेरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। यह घटना सीमा क्षेत्र से सटे होने की वजह से जहां चर्चा का विषय बना है, वहीं सीमा के दोनों और निवास करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments