Homeपाकुड़फल विक्रेता के घर में मिला दो-दो पिस्तौल, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

फल विक्रेता के घर में मिला दो-दो पिस्तौल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

crime reporter

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। असमाजिक तत्वों से जुड़े मामलों के सामने आने से जिला पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन की यह बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में वक्फ बिल के खिलाफ दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। प्रशासन की ओर से मामले को शांत कराने की भरपूर कोशिशें हुईं। प्रशासन को काफी पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद जाकर नियंत्रण में आया। प्रशासन अभी भी लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिला रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में भी सोमवार की रात शमशेरगंज थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के प्रताबगंज गांव के उत्तर पाड़ा में हथियार बरामद किया है। पुलिस ने अनारुल इस्लाम (52 वर्ष) नामक व्यक्ति के घर पर तलाशी अभियान में एक सेवन एमएम का पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। हथियार बरामद करने के बाद पुलिस ने अनारुल इस्लाम और उनका बेटा टिंकू इस्लाम (28 वर्ष) दोनों को गिरफ्तार किया हैं। शमशेरगंज थाना के आईसी सुब्रत घोष के अनुसार ये दोनों बाप बेटा फल विक्रेता बताया जाता हैं। फल बेचने के आड़ में दोनों गैर तरीके से हथियार रखने का काम कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें अनारुल इस्लाम के घर से उक्त हथियार मिले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर एक विशेष अदालत में पेश किया गया। पुलिस हथियार रखने का उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments