Homeपाकुड़कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे-उपेंद्र कुमार सिंह
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे-उपेंद्र कुमार सिंह

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-कांग्रेस पार्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है।वहीं भाजपा देश की लुटिया डुबोने में लगी है। उपरोक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कही है.उन्होंने कहा केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य खराब करने पर तुली हुई है। युवाओं से कहा कि देश में भाजपा हर राज्य में सत्तासीन होने के लिए पैसे के बल पर खरीद- फरोख्त की राजनीति कर रही है,जो ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है।उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा जबतक केंद्र में कांग्रेस नहीं आएगी तबतक देश में अमन, चैन,शांति नहीं मिल सकती है।युवाओं को भाजपा के कारनामों को जनमानस से अवगत कराते हुए कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।भाजपा देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों में विद्वेष की भावना पैदा कर रही है।जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा की पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी गांव-गांव में संगठन बनाने की कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही।उन्होंने कहा देश को कांग्रेस की जरूरत है.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments