समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतापहाड़ी की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में मोईमूल शेख ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। वह लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। उनकी इस जीत से स्थानीय लोगों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मोईमूल शेख ने कहा कि यह जीत मेरी अकेले की नहीं है, बल्कि उन तमाम कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की जीत है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके मेरे लिए काम किया। मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्व की तरह ही विद्यालय के विकास, पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।
