Homeपाकुड़उत्तराखंड पुलिस पहुँची हिरणपुर
Maqsood Alam
(News Head)

उत्तराखंड पुलिस पहुँची हिरणपुर

लंबे समय से फरार है आरोपी, पूछताछ के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए

420 व साइबर क्राइम के आरोपी चंदन तिवारी के घर कुर्की की चेतावनी।

हिरणपुर (पाकुड़)-उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत थाना से पुलिस टीम रविवार शाम हिरणपुर थाना क्षेत्र पहुँची। साइबर क्राइम व धोखाधड़ी के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी हिरणपुर निवासी चंदन तिवारी की तलाश में पहुँची ।टीम ने उसके घर पहुँचकर पूछताछ की और आवश्यक जानकारी जुटाई।टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई कैलाश चंद्र व देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी एक्ट की धारा 66D (साइबर अपराध) के तहत मामला दर्ज है। आरोपी पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप है और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है।उत्तराखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शीघ्र पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होता या गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में स्थानीय हिरणपुर थाना पुलिस भी उत्तराखंड टीम को सहयोग प्रदान कर रही है।पुलिस कार्रवाई की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान चलाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments