Homeपाकुड़तलाकशुदा पत्नी से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या, संदेह पर...
Maqsood Alam
(News Head)

तलाकशुदा पत्नी से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या, संदेह पर दो महिला को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव में तलाकशुदा पत्नी से मिलने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार देर रात्रि की है। परिजनों को अगले दिन सोमवार को सुबह करीब 6:00 बजे उस वक्त पता चला, जब मृतक व्यक्ति बुरी तरह से घायल अवस्था में खेत में पड़ा था। जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजनों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में घर लाया गया और घर से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल से दुमका के लिए रेफर कर दिया गया। दुमका ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे घर वापस ले आया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो महिला को बंधक बना लिया। इनमें एक महिला सोना हांसदा सेजा गांव की ही है और दूसरी महिला मृतक की तलाकशुदा पत्नी मेलो सोरेन है। ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों ने ही मिलकर युवक की हत्या की है। यह भी आशंका है कि घटना को अंजाम देने के लिए कुछ पुरुषों का भी मदद लिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बंधक बनाई गई दोनों महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों महिला को हिरासत में लेकर थाना लाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की गहराई से छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक 30 वर्षीय बेमिसाल मरांडी रविवार की शाम से ही गायब था। अगले दिन सोमवार को पता चला कि वह घायल अवस्था में खेत में पड़ा है। परिजनों ने बताया कि खबर मिलते ही घर से दौड़े दौड़े वहां पहुंचे। इस दौरान बेमिसाल मरांडी बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ा था। उनके चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे और एक हाथ टूटा हुआ था। शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान थे। मृतक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर खेत में फेंक दिया था।इधर परिजनों ने बताया कि जिस दौरान हम लोग खेत में पहुंचे, उस दौरान भी उन्हें होश था और पूछने पर दोनों महिला का नाम लिया। दोनों महिलाओं के द्वारा उनके साथ यह दर्दनाक सुलुक किया गया है। इसके बाद सदर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल से दुमका के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दुमका ले ही जा रहे थे, कि रास्ते में ही बेमिसाल मरांडी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के साथ-साथ कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कोटालपोखर के ढाटापाड़ा की मेलो सोरेन से युवक की शादी हुई थी। तकरीबन एक साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। इधर तलाकशुदा पत्नी मेलो सोरेन सेजा गांव में सोना हांसदा के घर आई थी। मृतक बेमिसाल मरांडी अपनी तलाकशुदा पत्नी से या तो मिलने गया होगा या फिर उसे मिलने के लिए बुलाया गया होगा। इसी दौरान विवाद उत्पन्न हुआ होगा और बेमिसाल मरांडी के साथ मारपीट किया होगा। जिससे बेमिसाल मरांडी की मौत हुई है। इधर घटना की खबर मिलते ही एसआई अनंत कुमार साह दलबल के साथ सेजा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक युवक का घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की। घटना के बारे में परिजनों से जानकारी हासिल किया। इसके बाद जहां दोनों महिला को बंधक बनाकर रखा गया था, वहां भी पहुंचे। एसआई ने दोनों महिला से जरूरी पूछताछ की। इसके बाद दोनों महिला को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments