Homeपाकुड़मुहर्रम को लेकर शहर की सड़कों पर कराया गया पानी का छिड़काव
Maqsood Alam
(News Head)

मुहर्रम को लेकर शहर की सड़कों पर कराया गया पानी का छिड़काव

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-मुहर्रम पर्व के मद्देनजर समाजसेवी बबलू सिंह के सौजन्य से बीजीआर कंपनी द्वारा शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया गया। उपायुक्त आवास से गांधी चौक तक टैंकर के माध्यम से सड़क पर पानी डाला गया,जिससे जुलूस के दौरान लोगों को धूल और गर्मी से राहत मिल सके।इस अवसर पर बबलू सिंह ने बताया कि मुहर्रम के दौरान इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं शहर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पानी का छिड़काव कराया गया है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के इस पर्व पर सभी समुदायों का सहयोग आवश्यक है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का कार्य बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments