Homeपाकुड़मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत,चोट से घायल बच्चे ने भी तोड़ा...
Maqsood Alam
(News Head)

मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत,चोट से घायल बच्चे ने भी तोड़ा दम

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास पोल संख्या 150/141 तथा 151/01 के बीच सोमवार को मालगाड़ी के चपेट में आने से एक महिला की काटकर दर्दनाक मौत हो गई। इसी दौरान एक बच्चे को भी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के कुकुरडामा की रहने वाली 32 साल की पुरनी देवी (पति- देवेन रविदास) के रूप में हुई है। महिला का दाहिना हाथ और दोनों पांव ट्रेन से कट गया था। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसी दौरान बच्चे को भी चोट पहुंची और बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को नाजुक हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बाद में बच्चे की भी मौत हो गई। लोगों के बीच चर्चा के दौरान पता चला कि बच्चा महिला के साथ था। हालांकि महिला और बच्चे के रिश्ते का पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुरनी देवी बरहरवा अपने पति घर से हिरणपुर तोड़ाई मायके आ रही थी। लोगों का कहना है कि महिला किसी लोकल ट्रेन से पाकुड़ प्लेटफॉर्म नंबर एक में उतरी होगी। इसके बाद हिरणपुर तोड़ाई मायके जाने के लिए पटरी से पार हो रही होगी। इसी दौरान अचानक से मालगाड़ी आने पर चपेट में आ गई। जिससे कटकर मौके पर ही महिला की मौत हो गई।प्रभारी जीआरपी रामेश्वर उरांव ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। इस मामले में बच्चे के बारे में रेलवे पुलिस को अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments