Homeपाकुड़हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर रही महिलाएं- मती मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर रही महिलाएं- मती मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड विकास परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पंचायत भवन जराकी में कार्यक्रम आयोजित की गई।उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य जराकी, मती मुर्मू, अनीता मुर्मू वार्ड सोना हेंब्रम, किसान समिति सदस्य उदलबनी, जैस्मिता मिंज, फूलमानी सोरेन एवं विनीता मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात सभी महिलाओं ने अपना वक्तव्यों को रखा। पंचायत समिति मती मुर्मू ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है। लेकिन अभी भी हमारा लक्ष्य दूर है। हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार संघर्ष करना होगा तथा प्रयासरत रहना होगा।अनीता मुर्मू वार्ड सदस्य ने कहा कि हमें शिक्षित होना होगा। तभी हम पुरुषों की बराबरी कर सकते हैं। शिक्षा तथा सक्रिय भागीदारी से ही हम आगे बढ़कर पुरुषों का वर्चस्व तोड़ सकते हैं। वेरोनिका मुर्मू किसान समिति सदस्य ने कहा कि लैंगिक भेदभाव के खिलाफ हमें संगठित होकर संघर्ष करना होगा। फूलमानी सोरेन ने कहा कि हम महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना होगा। इसके लिए शिक्षा, जागरूकता एवं आपसी सहयोग की भावना आवश्यक है। विनीता मरांडी ने कहा कि आज महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही है, ट्रेनें चला रही है। यह सब सशक्त महिलाओं की निशानी है। इस कार्यक्रम में लगभग 160 महिलाओं ने भागीदारी की और अपने विचारों को रखा। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इसमें सुई धागा, बैलून फोड़, जलेबी रेस , म्यूजिकल चेयर एवं मटका फोड़ आदि शामिल है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्टिना हेंब्रम, अनीता टुडू, शर्मिला सोरेन, मिनी सोरेन आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन जशीनता मिंज के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments