Homeपाकुड़महिलाओं ने पाकुड़ में अनोखे अंदाज में मनाया नए साल की रेट्रो...
Maqsood Alam
(News Head)

महिलाओं ने पाकुड़ में अनोखे अंदाज में मनाया नए साल की रेट्रो पार्टी

डीजे की धुन में थिरकी महिलाएं, नए साल पर खुशहाल पाकुड़ का लिया संकल्प

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को शाम में महिलाओं ने अपने दम पर रेट्रो पार्टी का आयोजन किया.आयोजित पार्टी में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.जिले में पहली बार शहर की महिलाओं ने स्वयं रेट्रो थीम पर आधारित पार्टी का आयोजन किया. जिसने न केवल नए साल की शुरुआत को खास बनाया बल्कि उनकी टीम वर्क और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन भी किया। इस पार्टी की खास बात यह थी कि इसे पूरी तरह से महिलाओं ने ही आयोजित किया।आयोजन की योजना बनाने से लेकर सजावट, डीजे व्यवस्था,मेहमानों की मेजबानी और प्रतियोगिताओं तक,हर जिम्मेदारी को उन्होंने बड़े ही खूबसूरती से निभाया।पार्टी की थीम 70-80 के दशक पर आधारित थी, जिसमें हर महिला ने अपने लुक और उत्साह से माहौल को जीवंत बना दिया।रेट्रो पार्टी की टीम लीडर प्रतिमा पांडे कहती है बीते साल के अच्छे और बुरे दौर को पार करके लोगों ने आशा की नई किरण के साथ न्यू ईयर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

प्रतिमा ने नए साल पर कामना की है की स्वास्थ्य समृद्धि और प्रेम साथ हो,हर सपना आपका साकार हो,ईश्वर का आशीर्वाद सदा आप पर बनी रहे,नया साल आपके जीवन में खुशियां भर दें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments