Homeअमड़ापाड़ाफुटबॉल में भी भविष्य बना सकते हैं युवा खिलाड़ी- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

फुटबॉल में भी भविष्य बना सकते हैं युवा खिलाड़ी- बाबूधन मुर्मू

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्थित सिंगरसी पंचायत के तालझारी गांव में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का नेतृत्व मूंसी मुर्मू ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल को आगे बढ़ाने में स्थानीय युवाओं को अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अपने संबोधन में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है। यह फुटबॉल खेल संथाल परगना में विशेष कर आदिवासी युवाओं के बीच सबसे पसंदीदा खेल बन गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि युवा पीढ़ी खेल में भी भविष्य को संवार सकते हैं। इसलिए जो युवा साथी खेल में दिलचस्पी रखते हैं और भविष्य बनाना चाहते हैं, उनसे मेरी प्रार्थना है कि अनुशासन के साथ नियमित रूप से अभ्यास करें। इससे आपको जरूर सफलता हासिल होगी। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि अन्य को भी फुटबॉल के लिए प्रेरित करें। मौके पर श्याम लाल मुर्मू, भगन सोरेन, बहादुर हांसदा, शिव मुर्मू, कैलाश सिंह, तरुण साह, मनोज साह, रामेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments