Homeपाकुड़मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख
Maqsood Alam
(News Head)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर बधाई दी। लगातार दूसरी बार और राज्य में चौथा बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करने पर बिलाल ने हेमंत सोरेन को बधाई दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख का धन्यवाद किया। इस दौरान बिलाल शेख ने पाकुड़ जिले के विकास में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इधर बिलाल शेख ने दूरभाष पर बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री से यह मुलाकात मेरे लिए काफी खास है। मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे मिलने का समय दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के व्यवहारिक इंसान है। मुझे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर काफी अच्छा लगा। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन झारखंड प्रदेश में विकास का इतिहास रचेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments